दिशाहीन एवं निराशाजनक बजट-डॉ. रामकुमार साहू”

“दिशाहीन एवं निराशाजनक बजट-डॉ. रामकुमार साहू”
छत्तीशगढ़ के कांग्रेसनीत सरकार के द्वारा पेश किये गये बजट को लेकर अलग अलग लोगो के द्वारा अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आयी है,वही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने राज्य सरकार को आढ़े हाथ लेते हुवे कहा कि,छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह निराशाजनक एवं दिशाहीन है,उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव के समय जो वादे की थी वह केवल चुनावी जुमला ही बनकर रह गया है,अभी पेश किये गये बजट में कही पर भी घोषणा पत्र में लिखी हुई बात दिखाई नही दे रही है,बल्कि केंद्र सरकार के द्वारा जो ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना है और जिसका बजट केंद्र सरकार राज्य को भेज भी चुकी है उसे अपने बजट में शामिल कर वाहवाही लूटने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है,वही राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव के समय बेरोजगारों को 2500 रुपये भत्ता प्रतिमाह देने की बात की गयी थी,स्वसहायता समूह की बहनों की कर्जमाफी का वादा किया गया था,नशाबंदी की बात करते हुवे छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कहा गया था लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी दिखाई नही दे रहा है,सब कोरी कल्पना ही प्रतीत हो रही है। दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात करके सत्ता हासिल करने वाली सरकार के पास बजट में बेरोजगार युवा,महिला एवं किसानों के लिये कुछ नही है। कुल मिलाकर राज्य सरकार का यह बजट आधारहीन,दिशाहीन एवम निराशाजनक है।