राजिम। माघी पुन्नी मेला में 15 फरवरी बुधवार को मुक्ताकांशी महोत्सव मंच पर शाम 5ः00 बजे से छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी। जिनमें प्रमुख रूप से दुर्ग के हेमलाल कौशल राग अनुराग के पश्चात् कर्णप्रिय छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द गायक सुनील सोनी के लोकमंच की प्रस्तुति होगी। इस प्रकार सांस्कृतिक मंच क्रमांक 02 पर पंचमुखी मानस मंडली नारद चक्रधारी कुसुमखुटा, रामधुनी झांकी अन्नुराम साहू लफंदी, लोककला मंच जीवन लाल साहू संकरी धमतरी, जगराता सुनीता साहू रायपुर, पंडवानी खेमीन बाई निषाद राजपुर छुरा, गीतांजली मानस परिवार झम्मन साहू सिर्रीखुर्द फिंगेश्वर कार्यक्रम पेश करेंगें। उक्त जानकारी सांस्कृतिक प्रभारी पुरूषोत्तम चन्द्राकर ने दी।
