राजिम विधायक ने अपने पिता स्व. श्यामाचरण शुक्ल की याद में कराई भंडारा।

राजिम। माघी पुन्नी मेला मेला में आयोजित राजिम माता भोग भंडारा की शुरुआत प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा भगवान राजीवलोचन एवं राजिम माता की पूजा आरती कर भोग प्रसाद लगाकर किया गया।
विदित हो कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री दयाराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, जिला पंचायत सदस्य के मार्गदर्शन में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पं. श्यामाचरण शुक्ल की स्मृति में उनके सुपुत्र प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के द्वारा भंडारा कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मॉलक राम साहू, महामंत्री दयाराम साहू, समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक अरुण साहू, रूपेंद्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कृषक सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्ष विकास तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष बैसाखू साहू, तहसील साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष बंसीलाल साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, डॉ लीलाराम साहू, महासचिव श्याम साहू, लोकनाथ साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, राधेश्याम साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, संयुक्त सचिव राजू साहू, सोहन साहू, तरुण साहू, सम्मानित सदस्य कुंजबिहारी साहू, बालाराम साहू, तहसील साहू संघ अभनपुर के उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू, श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती शांति साहू, संगठन मंत्री डॉ ओंकार साहू, नगर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, सचिव राजू साहू, तरुण साहू, झाड़ूराम साहू, किशन साहू, चमरू राम साहू, ललित साहू, संजय साहू, तरुण साहू, विष्णु साहू, युवा प्रकोष्ठ के शुभम साहू, अमित साहू, रोशन साहू, इंजीनियर होरीलाल साहू, आशीष साहू, जितेंद्र साहू, नवीन साहू, लक्ष्मण साहू, महिला प्रकोष्ठ के मनीषा साहू, शांति बाई साहू, राम बाई साहू, मीराबाई साहू, प्रेम भाई साहू, भगवंतीन बाई साहू सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।