महिला समूह संभाल रही है राजिम मेले में भोजन की जिम्मेदारी।

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में आने वाले कलाकारों एवं अतिथियों के लिये उŸाम भोजन की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। इस कार्य में जिला एवं जनपद पंचायत के कर्मचारी सहित बिहान महिला समूह के सदस्य अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। भोजन व्यवस्था में चार महिला समूह कार्यरत है। समूह की मुखिया संध्या ठाकुर, श्रीमति भारती साहू एवं  धानबाई ने बताया कि हमारी समूह की सभी सदस्य सुबह से रात तक भोजन व्यवस्था में रहती है। इसके आलावा 6 महिलाएं और 5 पुरूष भोजन बनाने में लगे हुए है। भोजन बनाते समय शुद्धता, पवित्रता और स्वच्छता का पूर्ण ख्याल रखा जाता है। प्रतिदिन लगभग 5 से 6 सौ लोग यहाँ आकर भोजन प्राप्त कर रहे है। भोजन में दाल, चाँवल, दो सब्जी, रोटी, आचार, पापड़ और सलाद दिया जाता है।

भारती साहू और संध्या ठाकुर सहित धान बाई ने संयुक्त रूप से बताया कि हमें प्रसन्नता है कि यहाँ पर खाना खाने आने वाले समस्त अतिथि खाना खाकर काफी संतुष्ट और प्रसन्न होते है और भोजन की गुणवत्ता की तारीफ करते है। हमने पिछले वर्ष भी भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई थी। हमारी कार्यशैली और भोजन व्यवस्था से खुश होकर प्रशासन ने हमें इस वर्ष पुनः भोजन की व्यवस्था दी है। जिसकी जिम्मेदारी हमारा समूह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी जवाबदेही समझते हुए कर रहे हैं। हम सभी को अतिथि देवो भवः की भावना से भोजन कराते है। इन्हें भी घर जैसा खाना खाकर पूर्ण संतुष्टि मिलने से हम सभी काफी प्रसन्न है।