राजिम। माघी पुन्नी मेला में चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया राजीव युवा मितान क्लब के कार्यक्रम में में सम्मिलित हुए इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। मंच के नीचे जिम्मेदार संगठन के नेता बैठे रहे जिनमें से गरियाबंद जिला के कांग्रेसी अध्यक्ष भावसिंह साहू के लिए ऊपर में बैठने की कोई जगह नहीं थी। मंच अन्य नेताओं से भर गया था। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष होने के बावजूद भी उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही थी जिसके कारण वहां उपस्थित जिले के नेताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सामने एसडीएम साहिबा खड़े होकर प्रोटोकॉल की बात कह रही थी लेकिन दूसरी ओर बड़े तेजतर्रार आवाज में पार्टी के ही नेताओं द्वारा हंगामा खड़ा किया जा रहा था। जिनकी वीडियो क्लिप तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। इस तू तू मैं मैं को देखते हुए मंत्री डहरिया अपनी जगह को छोड़कर मंच के सामने आकर स्थिति को संभाले। क्या सचमुच में इस बार के माघी पुन्नी मेला में कांग्रेसी नेताओं को तवज्जो नहीं मिल रही है जिनकी झलक मंत्री डहरिया के सामने प्रकट हो ही गई। क्या जिले में अधिकारी राज चल रहा है। कांग्रेस नेताओं की एक भी नहीं सुनी जा रही है। या फिर और कुछ बात है। कुछ भी हो कांग्रेसी सरकार के 4 साल पूरे हो चुके हैं पांचवे साल रनिंग पर है अर्थात बहुत जल्द चुनाव की तारीख भी नजदीक आने वाली है और ऐसे में पार्टी के नेताओं को तिरस्कार झेलना पड़ रहा है तो फिर अगला चुनाव किसके दम पर जीत पाएंगे यह बहुत बड़ी प्रश्न बनती जा रही है। कुछ दिन पहले समाचार कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को भी भोजन कराने से मना कर दिया गया भोजन के लिए गए इन पत्रकारों को बिना खाए भूखे पेट वापस जाना पड़ा इसी तरह से आने जाने पर भी उनको रोक लगाते रहे। इस संबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू ने बताया कि मैं खुद केंद्रीय समिति का सदस्य हूं। बावजूद इसके जो मान सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है।

