तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा के आमंत्रण पर मुंबई में शूटिंग करेंगे- कवि डी के जैन मित्तल।

कामां :- अपने कस्बे के चर्चित कवि एवं गीतकार डी के जैन मित्तल को देश दुनिया के जाने माने अभिनेता एवं कवि तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा जी ने अंतरराष्ट्रीय शेमारू टीवी चैनल पर काव्य पाठ की शूटिंग के लिए मुंबई आमंत्रित किया है। यह शूटिंग 16 फरवरी को मुंबई में संपन्न होगी। कवि डीके जैन मित्तल ने बताया कि जैसे ही शैलेश लोढ़ा और शेमारू कंपनी की तरफ से इनके पास कॉल आया तो इनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। यहां कामां तहसील के बहुत सारे गणमान्य नागरिक, कवि साहित्यकार, परिवारी जन और रिश्तेदारों ने ढेर सारी बधाइयां दी। उसके अलावा सोशल मीडिया और फोन पर भी देश के जाने माने कवियों की भी खूब बधाइयां मिल रही हैं। जैसे ही उनके घर में इनके माता-पिता को पता चला तो उन्हें अपने बेटे पर गर्व महसूस हुआ। ज्ञात रहे पूरे भरतपुर जिले से मकरंद जी के बाद कवि डीके जैन मित्तल को ही उनकी कविता और प्रस्तुति के दम पर बुलाया गया है।