भारतीय संस्कृति में माता पिता का स्थान सबसे ऊंचा है।

नवापारा राजिम :- समीपस्थ ग्राम परसदा में मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे अपने माता-पिता की आरती व तिलक वंदन कर श्रीफल भेंट करते उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। मुस्कान साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का सबसे ऊंचा स्थान हैं। बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता का पूजन करना भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं हमारे लिए अपना सर्वस्व त्याग देते हैं बच्चों को भी उनकी सम्मान व आदर करना चाहिए। खुशबू साहू ने कहा कि माता पिता वो अनमोल रत्न है जिनके आशीर्वाद से दुनिया की सबसे बड़ी कामयाबी भी हासिल की जा सकती है।