बलौदा बाजार :- जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर, गिरोह के एक शातिर सदस्य को किया गया गिरफ्तार आरोपीगणो द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी संस्थान जागृति शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के नाम से ₹9,85,890 का किया धोखाधडी, आरोपीगणो द्वारा अपना नाम पता छुपाकर दिया जाता था घटना को अंजाम, गिरोह का एक सदस्य आरोपी गोलू केसरी को जिला कैमुर भभुवा बिहार से किया गया गिरफ्तार, आरोपी से ₹20,000 नगद, ठगी के पैसे से खरीदा गया एक मोबाईल, 07 नग सिलाई मशीन एवं घटना मे प्रयुक्त स्वीफ्ट कार क्र. CG04 HR 7200 किया गया जप्त आरोपी-गोलु कुमार केसरी पिता जोखन साह उम्र 22 वर्ष ग्राम मिरीया (बड़े) सोनहन जिला कैमूर भभूआ (बिहार)।

