
मुड़ागांव (कोरासी)-ग्राम मड़ेली तथा आसपास के लोगों द्वारा खुलें में पालतू मवेशियों को छोड़ें जाने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इन दिनों रबी की फसलें बहुत ही मात्रा में लगाईं गई है । मवेशियों चारागाह की कमी है । मवेशियों को इधर से उधर खदेड़ा जाता है , लेकिन चारागाह तथा उनके रहने के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं होने से मवेशी इधर उधर घूम रहे हैं । ग्राम मड़ेली में गौठान की अति आवश्यकता है । ताकि मवेशियों को उचित विश्राम मिल सकें । एक जगह मवेशियों को सुरक्षित स्थान मिल सकें। और मवेशियों को इधर उधर भटकना ना पड़े। इससे किसानों को भी कोई परेशानी और नुकसान नही होगी।
