लोक निर्माण विभाग द्वारा मुड़ागांव से पांडुका तक सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।

मुड़ागांव (कोरासी)- लोक निर्माण विभाग द्वारा मुड़ागांव से पांडुका तक सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है,  चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क किनारे जितने भी जमीन जिस -जिस किसानों का आया है उन सभी किसानों को शासन ने मुआवजा भी दे दिया गया है, किसानों को मुआवजा मिलने के बाद भी किसान अभी से सड़क पर कब्जा की जा रही है,मड़ेली से पीपरछेड़ी मार्ग पर किसान सड़क पर खम्भे गड़ा कर खेत को घेरा करने के नाम पर कब्जा किया जा रहा है जबकि किसानों को जितना जमीन निकला है सड़क चौड़ीकरण मे सभी का मुआवजा दे दिया गया है,अभी सड़क चौड़ीकरण कार्य पुर्ण नही हुआ है ,जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि  बिसहत राम ध्रुव ने शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए कब्जा किया जा रहा है उन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।