सूरजपुर/भैयाथान:- विकासखंड में जिले से कृषि उपसंचालक प्रदीप एक्का व सहायक संचालक कृषि डी एस पैकरा द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारी व किसान मित्रों की बैठक ली गई जिसमें श्री एक्का ने मिलेट मिशन योजना अंतर्गत रागी फसल लगाने हेतु कृषकों को प्रेरित करने के लिए सभी को कहा व रागी फसल से स्वास्थ्य एवं आर्थिक लाभ की जानकारी दी गई रागी फसल में फाइबर कार्बोहाइड्रेट फास्फोरस कैल्शियम एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों से परिपूर्ण होने के कारण हृदय रक्तचाप मधुमेह तंत्रिका तंत्र एवं हड्डी रोग के रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक है रागी फसल मानव स्वास्थ्य ही नहीं अपितु मृदा स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है रागी फसल के लिए कम उर्वरक एवं जल की आवश्यकता होती है जिससे भूमि में कम से कम रासायनिक उर्वरक पहुंचता है। इतना ही नहीं रागी फसल से कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं जिससे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे रागी फसल की उपज को वनोपज समिति द्वारा खरीदा जाएगा इसके साथ ही कृषि उत्पादन कार्यक्रम के तहत उत्पादित बीज को बीज निगम में भी विक्रय कर सकते हैं उप संचालक कृषि द्वारा राज्य की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना में सभी गौठान में ज्यादा से ज्यादा गोबर विक्रय करने एवं ज्यादा से ज्यादा विक्रेता बढ़ाने पर जोर दिया गया शासन की योजना आम जनता तक पहुंचाने में मैदानी अमले के साथ किसान मित्रों के सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया कृषि कार्य में आदान सामग्री की व्यवस्था हेतु शासन द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है परंतु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की जानकारी ज्यादा कृषकों को नहीं होने के कारण अभी भी जिले में लगभग 40% किसानों का ही केसीसी बना है केसीसी से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने के लिए कृषक मित्रों एवं मैदानी अम्लों को लक्ष्य प्रदाय किया गया एवं अंत में कहा कि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

