सूरजपुर:- भैयाथान मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पासल स्थित विधुत पॉवर प्लांट में खनिज संपदा का दोहन व रेत के अवैध उत्तखनन के संबंध में शिकायत के बाद एसडीएम सागर सिंह द्वारा गठित जांच टीम मौके पर पहुंची और शिकायत से जुड़े विषयों पर जांच किया । ज्ञात हो कि हाइड्रा पॉवर लिमिटेड कंपनी के द्वारा ग्राम पासल में विधुत पॉवर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है । इस निर्माण के दौरान कंपनी के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने सहित रेत के अवैध उत्तखनन व खनिज संपदा का दोहन करने के संबंध में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था और जांच कर कार्यवाही की मांग की थी । जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार ओ.पी.सिंह एवं खनिज निरीक्षक नेहा टंडन के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर बुधवार को निर्माण स्थल भेजा । जहाँ टीम के द्वारा जांच की गई और पंचनामा तैयार किया गया। टीम को मौके पर रेत भंडारण करना पाया गया । टीम ने कंपनी के कर्मचारी से रेत खनन व भण्डार के सम्बंध में दस्तावेज दिखाने को कहा परंतु कंपनी के कर्मचारी ने दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। जिस पर जांच टीम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये पूरे दस्तावेज के साथ कार्यालय उपस्थित होने का निर्देश दिया।

जांच से संतुष्ट नही। शिकायतकर्ता अमन प्रताप सिंह इस जांच से संतुष्ट नही हैं। उनका कहना है कि कंपनी द्वारा जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उस स्थान की ज्यादातर जमीन वन विभाग के अंर्तगत आता है यहां काफी संख्या में ईमारती लकड़ी व फलदार वृक्ष स्थित है जिसे कंपनी मनमानी तरीके से काट रहा है किसी को यह भी नही पता कि इस निर्माण में कितने पेड़ों की कटाई करनी है और कितना काटा गया है, आज के जांच टीम में वन विभाग के अधिकारी मौजूद नही थे जिसके कारण पेड़ों व वन भूमि से जुड़ी जानकारी नही मिल सका है। श्री सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों के उपस्थित में पुनः जांच कराने की मांग एसडीएम सागर सिंह से की है जिस पर एसडीएम ने तत्काल जांच कराने का भरोसा दिलाया है।

