
मगरलोड :- ग्राम डाभा विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी निवासी भोलाराम सिन्हा शिक्षक, युवा कहानीकार का बालिका शिक्षा पर आधारित “गोमती” कहानी का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के तिमाही छत्तीसगढ़ी पत्रिका” सुरहुत्ती” में हुआ है। सिन्हा जी ने बताया कि इस पत्रिका के प्रकाशन से प्रदेश के कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य का विकास होगा। सिन्हा जी की रचनाएं निरंतर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता है ।समय-समय पर आकाशवाणी रायपुर से युववाणी कार्यक्रम में बालिका शिक्षा पर आधारित कहानी, के साथ -साथ बच्चों का प्रसिध्द कार्यक्रम बालवाटिका कार्यक्रम में भी कहानी का प्रसारण होता रहता है। सामुदायिक अरपा रेडियो बिलासपुर के प्रसिद्ध कार्यक्रम “श्रोता की कलम” से में भी प्रसारण होता रहता है। नई कलम, मन की आवाज , साहित्य के सितारें, के साथ -साथ शाला में बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, शिक्षा दूत, सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। आप संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के सदस्य के साथ-साथ एक रेडियो श्रोता भी हैं। इनकी इस उपलब्धि पर मोहदी, समन्वयक रुपेश शर्मा, बिरझुली के समन्वयक, होरीलाल साहू, सहायक शिक्षक फेडरेशन मगरलोड के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, शैलेन्द्र साहू , रवि गोस्वामी , अशोक पटेल, कोमल साहू, सियाराम साहू, सुभाष साहू, कुलेश्वर साहू, जीवराखन , पीलेश्वर साहू, प्रकाश निषाद, रुपेश निषाद, भूषण साहू, हेमंत साहू, हमेंद्र सिन्हा, कृपाल सिंह, फनेश चंदन, द्वारिका निषाद, टीका राम साहू , पवन निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष डाँ. शिवनारायण साहू, संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के अध्यक्ष पुनू राम साहू , सचिव आत्माराम साहू उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरल, नोहर लाल अधमरहा, चिंताराम सिन्हा पुजारी, लालेश्वर सिन्हा, भोपाल मणी आदि ने बधाई दी हैं।
