निषाद समाज संघठन को ओर ज्यादा मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी : शरद पारकर

बागबाहरा :- निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मां चंडी मंदिर बागबाहरा जिला महासमुंद प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, विशिष्ट अतिथि शरद पारकर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ निषाद समाज छत्तीसगढ़, खीर सागर निषाद, जिलाध्यक्ष, रवि निषाद मनोहर निषाद, डॉक्टर मन्नू लाल निषाद, जानकी निषाद, प्रेमलता निषाद, तिलक निषाद , युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, समस्त जिला पदाधिकारी गण एवं समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष गण रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी व निषाद राज गुहा जी के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एमआर निषाद ने सभी निषाद बंधुओं, माताओं को मिलकर सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का अनुरोध किया व सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिए। युवा प्रकोष्ठ निषाद समाज प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने कहा कि समाज में हम सब युवाओं की भागीदारी अधिक हो और समाजिक संघठन को मजबूत करने पर जोर दिया। तत्पश्चात सामाजिक बच्चों के द्वारा आकर्षक स्वागत गीत पर नृत्य, क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया गया। इस परिचय सम्मेलन में समाज के 100 युवक- युवतियों ने अपना परिचय दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में द्रोण निषाद जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ व उनकी पूरी टीम व प्रमिला निषाद, हेमलता निषाद सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन दिलीप निषाद आभार व्यक्त रवि निषाद ने किया।