अभाविप गोहरापदर ने अमृत काल के दौरान नगर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

गोहरापदर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव पूर्ण होने के बाद अपने स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप अमृत महोत्सव मना रही है.अमृत काल के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीक़े से 130 फ़िट लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली.इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी इस राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।


इस कार्यक्रम से पूरा नगर राष्ट्र भक्ति के भाव में सराबोर हो गया।हाई स्कूल से यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा बाज़ारपारा से होते हुए यात्रा नगर के पंचायत पारा,गोहटिया पारा,मेन रोड,बस स्टैंड होते हुए मंदिर पारा,स्थानीय बाज़ार की ओर से आकर डाकोपारा में सरस्वती शिशु मंदिर पहुँच के समाप्त हुई।प्रमुख रूप से सरस्वती शिशु मंदिर,विंजन पब्लिक स्कूल,हाई स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी शामिल रहे।
जिला संयोजक रंजन यादव एवं नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी ने बताया कि अभाविप अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रही और देश के अमृत काल के दौरान हम तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में राष्ट्रवाद का भाव जागृत करने का कार्य कर रहे इसी परिपेक्ष्य में गोहरापदर इकाई द्वारा 130 फ़ीट लंबे तिरंगे यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए.
शासकीय विद्यालय एवं कॉलेज के द्वारा तिरंगा यात्रा को लेकर असहयोगात्मक रवैया दिखाया गया एक राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम में भी राजनीतिक दबाव के चलते हैं ख़लल डालने की कोशिश की गई लेकिन विद्यार्थी परिषद इससे डरते नहीं हैं और हमने पूरे ही भव्यता के साथ कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया।जिसने प्रमुख रूप से जिला संयोजक रंजन यादव नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी नगर सह मंत्री दव्य कृष्णकांत वैष्णव,लिकेश नागेश,मोहन यादव रूपेश,अनिल,मनीष,सौरभ,घनश्याम,पुकेश परमानंद माँझी मौजूद रहे।

स्थानीय हाई स्कूल एवं नवीन महाविद्यालय एक राष्ट्रवादी तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में शासन प्रशासन एवं राजनीतिक दबाव के चलते कार्यक्रम में ख़लल डालने की कोशिश की. विद्यार्थियों को कार्यक्रम में जाने के लिए मना किया गया तो वहीं दूसरी ओर हाई स्कूल के शिक्षक चलते कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वहाँ से वापस लेने पहुँचे जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं से कहा कि ये स्कूल के छात्र किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते लेकिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में उन्हें जानकारी दी जाती है कि अभाविप एक ग़ैर राजनीतिक पंजीकृत छात्र संगठन है. इसके बाद भी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के ऊपर दबाव बनाया और उन्हें कार्यक्रम जब वापस ले जाया गया।एबीविपि के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हम इस रवैये की बात शासन प्रशासन तक पहुँचाएँगे और इस पर कड़ी कार्रवाई की माँग भी करते है।