भारत निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एम सी बी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित

एम सी बी :- जिला स्तरीय समारोह में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण कार्य व आधार सीडिंग में उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला -एमसीबी (छत्तीसगढ़ ) द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मतदान केंद्र क्रमांक 45 पोंड्रीहिल (हल्दीबाड़ी) के बूथ लेवल अधिकारी चंद्रशेखर कश्यप शिक्षक-शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्दीबाड़ी को सर्वश्रेष्ठ बीएलओ के रूप में पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र एवं ₹5000 नगद राशि प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2017 में भी कश्यप को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से सर्वश्रेष्ठ बीएलओ का खिताब दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर आयोजित मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन के कार्य को संपन्न कराने में चंद्रशेखर कश्यप अपनी लगनता एवं कर्मठता से मतदाताओं के लिए सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। कश्यप को दूसरी बार प्राप्त हुए इस सम्मान पर विद्यालय परिवार ने भी खुशी जाहिर करते हुए गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मानित किया।