शासकीय प्राथमिक विद्यालय रानीपरतेवा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शान से तिरंगा फहराया गया

मुड़ागांव(कोरासी)-शासकीय प्राथमिक विद्यालय रानीपरतेवा में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शान से तिरंगा फहराया गया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के प्रातः कालीन बेला में भारत माता की छाया चित्र में दीप प्रज्जवलित  कर तिरंगा झंडा की पूजा अर्चना एवं फूलमाला  से देश के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सोहद्रा बाई साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति व सभी सदस्य एवं शिक्षक स्टाफ ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभात फेरी के साथ भारत माता की जय तिरंगा झण्डा की जय , गणतंत्र दिवस अमर रहे की गगनभेदी नारे  छात्र छत्राएं लगाते रहें। इस बीच 90 वर्षीय प्रेमलाल सेन भी, जो  परतंत्र भारत में जन्मे और  स्वतंत्र भारत में गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वेश भूषा में देश प्रेम की भावना से वोत प्रोत होकर आए और ध्वजारोहण  में शामिल हुए जो विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों को बेबस ही आकर्षित कर रहा  था इस बीच बच्चो द्वारा भाषण गीत कविता प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख हेमलता सिन्हा , देवनारायण यदु (शिक्षक)विद्यार्थीगण ग्रामीण जन धनेश्वरी साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कावेरी विश्वकर्मा, चेमन यादव पार्वती निषाद, नेशरी बाई , नीलकंठ कुम्हार ,गायत्री विश्वकर्मा, जमुना बाई  , कला बाई सेन, पिली बाई,  दुलार प्रजापति, शांति बाई सेन, रेवती बाई,आदि लोग उपस्थित रहे।