एमसीबी-कोरिया की संयुक्त बैठक का आयोजन माध्यमिक शाला कठौतिया में किया गया

एमसीबी :- एमसीबी-कोरिया की संयुक्त बैठक का आयोजन माध्यमिक शाला कठौतिया में किया गया। बैठक में पुरानी पेंशन नियम 1976 बनाम नवीन पेंशन योजना 2004 तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय तथा वित्त विभाग के OPS बनाम NPS के नोटीफाइड विकल्पो को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया विभिन्न सदस्यों ने अपने प्रश्नों के माध्यम से प्रथम नियुक्ति तिथि 1998 से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन नियम 1976 के तहत पेंशन गड़ना पर चर्चा की। वर्तमान परिस्थितियों में वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश तथा शिक्षा विभाग द्वारा जारी सांविलियन निर्देश के परिपेक्ष्य तथा PFRDA/NPS के नियमों के अधीन 1998 से नियुक्त शिक्षक एलबी संवर्ग के लिए क्या क्या आवश्यक कदम उठाने से अधिकतम पूर्ण पेंशन लाभ मिल सकता है जिलाध्यक्ष राजेंद पटेल ने विस्तार से दस्तावेज़ तथा तर्को के माध्यम से समझाया। सभी ने निर्णय लिया कि जब तक शासन का स्पष्ट आदेश नहीं आ जाता हम 98 वालो के लिए की पुरानी पेंशन की गड़ना प्रथम नियुक्ति तिथि 1998 से की जाएगी तब तक अभी फॉर्म नहीं भरेंगे। बाकी सब लोगों से मुलाकात कर आपसी सहयोग तथा संगठन की एकजुटता से पूर्ण पुरानी पेंशन के लिए लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय खरे, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह, राजकुमार यादव, जिला संयोजक/मार्गदर्शक श्रीमती शारदा प्रजापति, मेजवान ब्लॉक अध्यक्ष हजरत अली, सचिव अनिरुद्ध दुवेदी, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कावेरी सिंह, ब्लॉक प्रवक्ता मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष सुरेश नाथ, दुर्गावती तिग्गा, अब्दुल करीम, शिवकुमार तिलक, खडगवां ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, चिरमिरी से विशेष सक्रिय सदस्य विपुल भौमिक, तिरीथ राम साहू, राजकपूर शर्मा, खड़गवां से रामानुज लाल गुप्ता, पूनम गुप्ता, तथा अन्य 1998/99 में नियुक्त साथियों ने बैठक में भाग लिया।
