अर्जुंदा पुलिस द्वारा लगातार सटोरियों के विरूद्ध ,की जा रही कार्यवाही।

अर्जुंदा :- ग्राम डुण्डेरा रोड किनारे सट्टा खेलाते, सटोरिया को किया गिरफ्तार। आरोपी से 660 रूपये व सट्टा पट्टी कागज की गई जप्त।
धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही। अर्जुंदा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम डुण्डेरा रोड किनारे अंको के सामने रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर सटटा पट्टी नामक जुआ खेलाते पकडा गया, जिसमें आरोपी ज्ञानचंद ठाकुर पिता स्व0 तिलक राम ठाकुर, उम्र 46 साल, साकिन डुण्डेरा, थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के कब्जे से एक नग डाट पेन, सट्टा पट्टी कागज व सट्टा नामक जुआ का नकदी रकम 660/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत् की मुकदमा कायम किया गया।
