जनपद पंचायत बलौदा के अधिनस्थ ग्राम पंचायत बोकरामुडा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जांजगीर चांपा :- जनपद पंचायत बलौदा ब्लॉक के अधीनस्थ ग्राम पंचायत बोकरामुडा में क्रिकेट प्रतियोगिता में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान सम्पन्न हुई जिसमें प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत बलौदा के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया राठौर थे इस प्रतियोगिता में बत्तीस टीम ने भाग लिया जिसमें ग्राम पहरिया के टीम ने ग्राम परसाभाठा की टीम को हरा कर प़थम पुरस्कार की राशि ग्यारह रुपए अपने नाम कर लिया द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए परसाभाठा ने प्राप्त किया राठौर ने अपने संबोधन विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल चाहे कोई भी हो खिलाड़ी को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत तो होता ही रहता है असफलता के पीछे सफलता छीपी है, प्रयास करते रहना चाहिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक करा कर, विलुप्त हो रहे खेल को पुनर्जीवित कर रही हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सहेत्तर केवट ने किया इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव सचिव पंकज यादव पूर्व सरपंच भरत यादव ईश्वरीय साहू भारत भारद्वाज संतोष रजक सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।