मेला स्थल को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित करने की मांग, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण समिति

तखतपुर :- कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से पत्र प्रेषित कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को निवेदन किया गया है कि, माघ पूर्णिमा मेला के अवसर पर तीर्थ क्षेत्र राजिम शिवरीनारायण बेलपान सेतगंगा रतनपुर कोटा जांजगीर बस्तर भोरमदेव जैसे विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्रों में मेला भरता है। और बड़ी संख्या में ग्राम के शहर के लोग जाते हैं महिलाएं बच्चे जाते हैं मेला में मांस मदिरा का व्यापार होने से महिलाओं को बेटियों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है, लोगों को अनेक प्रकार के विवाद का सामना करना पड़ता है और अनेक लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है। मांस मदिरा के व्यापार से मेला क्षेत्र में आसपास के क्षेत्रों में अपराधी लोग सक्रिय हो जाते हैं और अपराध बढ़ जाता है। अतः तीर्थ क्षेत्रों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सुरक्षा के लिए सभी मेला स्थल छत्तीसगढ़ के तीर्थ क्षेत्र को सभी प्रकार के नशे का व्यापार के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए,
उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ समाज कल्याण समिति द्वारा दी गई है
