आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न, प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना।

एम सी बी। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि दिनांक 28/01/2023 को आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम मे विधानसभा भरतपुर-सोनहत,मनेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र में रेत माफिया और कोल माफियाओं का राज है और सरकार से जुडे लोग माफियाओं के साथ हैं।यही हाल बीजेपी की सरकार मे भी था तब कांग्रेस के लोग विरोध करते नहीं थकते थे और आज कांग्रेसी उन्ही कार्यों में दस गुना लिप्त हैं। गौठानो की बात करें तो पूरे प्रदेश में कई गौठान गायब हैं साथ ही गोबर बेच कर लखपति बनने वालों को मैं पूरे छत्तीसगढ़ में ढूंढ रहा हूं पर कोई मिल नहीं रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा स्वास्थ विभाग का हाल बेहाल है ऑपरेशन के वक्त हॉस्पिटल की लाईट बन्द हो जाती है और तो और हॉस्पिटल में मनेंद्रगढ़ विधायक खुद मौजूद होते हैं और अपने मोबाईल की लाईट जला कर खडे होते हैं।ये कितने दुर्भाग्य की बात है कि हॉस्पिटल में जनरेटर की व्यवस्था तक नहीं है।शिक्षा का हाल बेहाल है दिल्ली प्रदेश की नकल करके स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाया गया है लेकिन स्कूलों में गरीबों के बच्चे नहीं हैं और तो और छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।शिक्षा का स्तर बहुत खराब है शिक्षकों को सरकारों ने स्कूली कार्यों के अलावा कई अन्य कार्यों में उलझा कर शैक्षणिक कार्यों से दूर कर दिया है।ऐसे कई कार्य हैं जिन पर सरकारों का ध्यान नहीं है। भ्रष्टाचार का पूरे प्रदेश में बोल वाला है जिसके कारण प्रदेश के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता का भारी दोहन हो रहा है। जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने आए हुऐ सभी प्रदेश के नेताओं का एवं सभी साथियों का जिन्होंने तन, मन, धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया सभी का धन्यवाद,आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब ये जो मशाल आप सभी साथियों ने जलाया है वो बुझनी नहीं चाहिए। अरविन्द केजरीवाल दिल्ली मॉडल गुड गवर्नेंस छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी को मिलकर लाना है।जिला सचिव विकास पाण्डेय ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और आने वाले आम चुनाव में दोनो विधानसभा में आम आदमी पार्टी का विधायक बनाकर विधानसभा भेजने की अपील समस्त जांबाज साथियों से की। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रभारी संजीव झा एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष एवं सचिव को नियुक्ति पत्र दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री सन्तोष श्रीवास्तव, जोन प्रभारी जीतेंद्र फुलरा, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष विशाल केलकर, कोरबा लोकसभा सचिव राहुल गायकवाड़, जिला अध्यक्ष कोरिया सुनील सिंह, जिला सचिव डॉ. आकाश जायसवाल, समस्त पूर्व प्रदेश कार्यकारणी भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर के सक्रिय साथियों तथा कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर अपना अहम योगदान दिया।