कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केंद्र का अवलोकन।

बालोद। हाशिम कुरैशी 

बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही में आदर्श गौठान के समीप महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली।तथा निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्तढंग से इसका निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। शर्मा ने मौके पर उपस्थित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं पशु चिकित्सक डाॅ. अभिषेक मिश्रा से इस निर्माणाधीन पशु आहार उत्पादन केन्द्र की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।