मनेन्द्रगढ़। केन्द्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखाण्ड में 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन सुबह 8 बजे मुख्य अतिथि यू.टी. कंजरकर महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव एरिया,वीएमसी अध्यक्ष केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखांड एल.पी तिर्की,नामित अध्यक्ष एसईसीएल और केन्द्रीय विद्यालय एसईसीएल झगराखांड के प्रधानाचार्य वाई.के. सोलंकी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू हुआ।ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत विद्यालय की छात्रा मिली झा द्वारा एकलगीत, अर्पिता और तनीषा द्वारा नृत्य व अन्य कई छात्रों ने कई गीत और नृत्य प्रस्तुत कर पूरे उत्साह के साथ वातावरण को देशभक्ति के जोश से गुंजायमान कर दिया। देशभक्ति गीत के ठीक बाद सुश्री रिया द्विवेदी, अलीशा और सुश्री नादिया शेख ने अपने भाषणों के माध्यम से एवं अजिंक्य और अरिंजय द्वारा “हे भारत के राम जगो” कविता के द्वारा मातृभूमि के प्रति अपने जुनून और प्रेम के साथ कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष कुमार गौतम और प्रिंसपाल द्वारा किया गयाI विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करने और उन्हें गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में प्रकाश डालने के लिए मुख्य अतिथि यू.टी. कंजरकर और विद्यालय के प्रधानाचार्य वाई.के सोलंकी द्वारा प्रेरक भाषण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में ए.ए. सिद्दीकी, प्रधानाध्यापक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम के अंत में ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
