समाधान एकेडमी, बड़ी करेली में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

मगरलोड :- समाधान अकेडमी पालक समिति के अध्यक्ष रोशन लाल साहू के द्वारा झंडा फहराने और तिरंगे झंडे की सलामी के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ छात्र/ छात्राएं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए जिनमें उन्होंने नृत्य, गीत, भाषण, कविता की मनमोहक प्रस्तुति दिए। विभिन्न गांवों से अभिभावकगण उपस्थित थे सभी ने बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया जिनमे पालक समिति की उपाध्यक्ष कुलेश्वरी साहू, यादराम निषाद, गीतेश्वर साहू, भोजबाई भारती, तीरथ राम साहू, सेवाराम साहू, डॉ.डेमन लाल साहू, मनोज साहू, रवि साहू शिक्षक, संतोष सारथी शिक्षक, लूकेश यादव, रेखराम साहू, नकुल कश्यप, खुमान साहू, राजेश साहू, राकेश साहू, महेश्वरी साहू, मुकेश साहू, जया साहू मैडम, मंजू सारथी मैडम, टिकेश साहू, मोहसिन साहू, अन्नापूर्णा साहू, पदमनी सिन्हा, सुमन बवाली, अनिल साहू, दिलहरण साहू, लीलाराम साहू, रामदयाल साहू, खुमेश्वरी बघेल, धनेश्वरी यादव, आदि उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधान पाठक सी. एम. साहू ने कहा कि विद्यार्थी भावी भविष्य के कर्म धार है उन्ही से ही देश का, गांव का और प्रत्येक परिवार का निर्माण होता है अतः उन पर हमें नैतिकता का संचार कर उनके प्रतिभाओं को गणतंत्र दिवस जैसे उत्सवों के माध्यम से उन्हें अवसर प्रदान कर निखारने का प्रयास करना चाहिए। ताकि वे सही दिशा की ओर अग्रसर हो सकें। वहीं शिक्षकों में से टिकेश्वर ध्रुव, गोदावरी साहू, कांति निषाद, भूपेंद्र साहू, उत्तम साहू, रानी सेन, भाग्यश्री साहू, अखिल पाल आदि उपस्थित थे।