लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल एवं अलास्का पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया “”कर सलाम”” रैली का आयोजन।
एस के मिनोचा:

मनेंद्रगढ़– मसीबी।लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल एवं अलास्का पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 25 जनवरी 2023 बुधवार को “कर सलाम” रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को पुलिस स्टेशन की भौतिक रचना और पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले कर्त्तव्य की प्रकृति को समझाना था।
यात्रा का अंतर्निर्हित उद्देश्य उनके निस्वार्थ बलिदान की भावना के लिए आभार प्रदान करना तथा पुलिस पर विश्वास जागृत करना था।
छात्रों ने सभी पुलिस कर्मचारियों को सलामी दी। KG 2 के छात्रों ने पुलिस कर्मचारियों के समक्ष अपनी कविता पेश की। साथ ही छात्रों ने पुलिस स्टेशन के विभिन्न विभाग जैसे वायरलेस रूम, पुलिस लॉकअप इत्यादि रूम का भ्रमण किया। बच्चों को विभिन्न हथियारों के बारे में भी बताया गया जैसे पिस्तौल, राइफल, ए के 47।
पुलिस स्टेशन मे बच्चों को यह भी बताया कि पुलिस हथियारों का इस्तेमाल कब और कैसे करती हैं। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुमार कुर्रे ने बच्चों को स्वयं की रक्षा के बारे में समझाया एवं सतर्क रहने की शिक्षा दी। बच्चे बहुत खुश हुए और पुलिस को धन्यवाद दिया। भ्रमण के अंत में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुमार कुर्रे एवं समस्त पुलिस कर्मियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए पुलिस कर्मियों ने बच्चों को चॉकलेट्स बांटी। इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के संचालक मो फिरोज, प्राचार्या निधि देवांगन, शिक्षिका निशी विश्वकर्मा, स्मृति गुप्ता, ज्योति रोहिणी,शबनम बानो ,सहकर्मी उमा तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।