लघु धान्य फसल के प्रोत्साहन राशि पटवारी डकार गया

किसानों ने लगाया पटवारी के खिलाफ कलेक्टर से की शिकायत

सुकमा- बुधवार को जिले के बड़े मुरकी के चार किसानों ने चिंगावरम के पटवारी हुंगा कवासी द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत लघु धान्य फसल लगाने पर मिली प्रोत्साहन राशि किसानों को डरा धमकाकर 350000 रुपये वसूलने के आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत चिंगावरम के पटवारी हुंगा कवासी के द्वारा बड़े मुरकी के चार किसानों हड़मा माड़वी, हिड़मा माड़वी, दिनेश माड़वी और देवेंद्र माड़वी का कोदो कुटकी,मक्का एवं अन्य फसलों के प्रोत्साहन का केस तैयार किया गया जिसके बाद किसानों के खातों में तीन क़िस्त में पैसे आए। जिसके बाद पटवारी के द्वारा उक्त पैसे दिलवाने की बात कहकर किसानों से क्रमशः 64000, 120000,132000 और 34000 रुपये मांगते हुए कुल 350000 रुपये लिया गया। किसानों ने बताया कि मई और अगस्त माह में दो किस्त खातें में आए। दोनों ही बार जमा पैसे को पटवारी द्वारा किसानों से लिया गया। विगत महीनें मे एक क़िस्त फिर जमा हुआ है। उक्त पैसे को भी पटवारी द्वारा मांगा जा रहा है और नही देने पर दोबारा पैसा नही दिलाने और पट्टे से नाम कटवा देने की बात बोलकर डराया जा रहा है।

हड़मा माड़वी ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व पटवारी को पुनः प्रभार दिया गया है और पटवारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही है जिससे हम सभी किसान काफी परेशान है। धान बिक्री से प्राप्त पैसे की मांग पटवारी कर रहा और पैसे नही देने पर पट्टा निरस्त करने और पट्टा बटवारा करने की धमकी दे रहे हैं।

देवेंद्र माड़वी ने बताया कि 75 हजार प्रति क़िस्त के रूप में तीन क़िस्त में कुल 225000 प्राप्त हुए हैं। जिस पर पटवारी ने फसल कम था और पटवारी द्वारा अत्यधिक राशि दिलाने की बात कहकर 34000 रुपये लिए गए। मई माह में पहली किस्त आते ही एक हफ्ते के अंदर पटवारी द्वारा राशि लिया गया। अब अंतिम क़िस्त आई है तो पटवारी परेशान कर रहा है।