छुरा ब्लॉक के ग्राम खड़मा, मुड़ागांव, देवगांव, रानीपरतेवा, बम्हनी, पीपरछेड़ी, कमारपारा, मड़ेली सहित आदि ग्रामों में महुआ, देशी, अंग्रेजी शराब की बिक्री जोरो से हो रही है ।

मुड़ागांव(कोरासी)। छुरा ब्लॉक के ग्राम खड़मा, मुड़ागांव, देवगांव, रानीपरतेवा, बम्हनी, पीपरछेड़ी, कमारपारा, मड़ेली सहित आदि ग्रामो मे महुआ देशी अंग्रेजी शराब की बिक्री जोरो से हो रही है , मिली जानकारी के अनुसार गांव गांव मे देशी अंग्रेजी पौवा की बिक्री मुल्य से अधिक रेट 140 रुपये मे कोचियों द्वारा बेजा जा रहा है। वही ग्राम खड़मा मे शराबियों का लाईन सुबहा से लगा रहता है जहाँ देशी महुआ शराब की अवैध बिक्री जोरो से हो रही है। गांव के गली मुहल्ले मे शराबियों कि आवागमन से गांव की महौल खराब हो रही है महिलाएं शराबियों से परेशान हो रहे है गांव गांव मे शराब की अवैध बिक्री से गांव की महौल खराब हो रहा है गांव गांव मे छोटे छोटे स्कुली बच्चे नशे के लत हो रहे है,शराबियों के चलते गांव मे लोहा लक्खड़ छड़ आदि समानो की चोरी हो रही है गांव मे छोटे बच्चे नशे की लथ हो रहै है।साथ साथ नशे के लथ के साथ लोग देर रात्रि मे जुवा खेलते रहते है ।वही सड़को पर साम होते हि चखना दुकाने चालू हो जाता है जहां चखना के साथ साथ शराब भी बिक्री की जा रही है।ग्रामीणो ने अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए शासन प्रशासन से मांग की नही तो महिलाओं ने एसपी आफिस की घेराव करेगी।