भाजपा जिला पदाधिकारियों का बैठक अटल नगर सुकमा में संपन्न हुआ ।

सुकमा। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों का बैठक जिला सुकमा के अटल सदन में संपन्न हुवा। भाजपा पदाधिकारियों का बैठक भाजपा जिला प्रभारी ओजस्वी मंडावी, जिला सह प्रभारी विद्या शरण तिवारी, विधानसभा प्रभारी सुधीर पांडे जी की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुवा। भाजपा जिला के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी इस बैठक में शामिल रहे। इस बैठक में पांचों मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भी शामिल रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों को आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण बूथ स्तर एवं शक्ति केंद्र में अभी से केंद्र सरकार की योजना एवं छत्तीसगढ़ की काग्रेस सरकार की नाकामी को लोगों के बीच पदाधिकारियों को पहुंचाने कार्य करने कहा गया। कार्यक्रम वृत्त जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने रखा। पदाधिकारी बैठक में सभी नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों का स्वागत माला पहना के मंच से किया गया। बैठक में भाजपा सुकमा जिला प्रभारी ओजस्वी मंडावी, भाजपा सा प्रभारी विद्या शरण तिवारी, विधानसभा प्रभारी सुधीर पांडे, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदोरिया, भाजपा जिले के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, नवनियुक्त जिला महामंत्री द्वेय विश्वराज सिंह चौहान, कोरसा सन्नू, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मोनू सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष पी विजय, जिला कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी, जिला मंत्री उपेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री राधा नायक, जिला कार्यालय प्रभारी ऋषभ गुप्ता, जिला कार्यालय प्रभारी स प्रभारी विवेक यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव, मीडिया स प्रभारी समीर कीर्तनया, कोंटा मंडल अध्यक्ष जी साईं रेड्डी, दोरनापाल मंडल अध्यक्ष बलिराम नायक, छिंदगढ़ मंडल अध्यक्ष अमर पोयम,तोगपाल मंडल अध्यक्ष, तोंगपाल मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया, एवं राजेंद्र कुलदीप, राजकुमार श्रीवाने, भाजपा पार्षद कोसी ठाकुर, पुष्प लता भदोरिया, मडकम पोदीये,सोढ़ी मंगी, सोडी मंगली,लक्ष्मी चौहान, अमितेश सिंह, सृजन सिंह,सहित सभी कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।