सीजीपीएससी परीक्षा की तैयारी हेतु आयोजित मेगा टेस्ट की तिथि में संशोधन।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को निर्धारित है। परीक्षा को ध्यान मे रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान बीजापुर कैरियर एकेडमी के माध्यम से 29 जनवरी को माडल मेगा टेस्ट का आयोजन किया जाना था किंतु छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 29 जनवरी सूबेदार, उपनिरीक्षक की परीक्षा निर्धारित है जिसके फलस्वरूप बीजापुर कैरियर एकेडमी द्वारा आयोजित माडल मेगा टेस्ट का आयोजन 05 फरवरी 2023 को स्वामी आत्मानंद स्कूल बीजापुर मे आयोजित होगा जिससे सामान्य अध्ययन की परीक्षा सुबह 10.00 बजे एवं एप्टीट्यूड टेस्ट 1.00 बजे होगी। वहीं टेस्ट शामिल होने के लिए 28 जनवरी 2023 तक अभ्यर्थी अपना पंजीयन करा सकते है।