आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के मनोनित नवीन पदाधिकारियों का शपथ।

सुकमा :- आज जिले के 26 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के मनोनित नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह न्यू सर्किट हाउस सुकमा में हुआ। जिले के 26 समिति के प्राधिकृत अधिकारियों को समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिसके बाद सभी प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा शपथ ली गई। मनोनित नवीन पदाधिकारियों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुकमा के नोडल अधिकारी गौरव शर्मा ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि हरीश कवासी ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सभी नवीन पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है। समारोह में नगरपालिका सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू, छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य करणसिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समितियों के प्रबंधक आदि उपस्थित थे।