अवैध वसूली कर रहे है यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो, नही हुआ तो जल्द थाना घेराव :- युवामोर्चा मगरलोड ।

धमतरी :- एक तरफ प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आया है तब से यूथ कांग्रेस के लोग केवल अवैध वसूली करने में लगे है,चाहे शराब भट्टी हो ,रेत खदानो में हो,या हाइवे मालिको से हो अवैध वसूली करने का कई मामले है अभी वर्तमान में यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड जिला धमतरी दिलीप सोनी द्वारा एक हाइवे चालक को धमकाकर अवैध वसूली करते हुए,10हजार डिमांड करता है साथ ही हाइवे मालिक राशि देने असमर्थ जताता तो पिटपास की राशि 4500 देने की बात करते है जिनका ऑडियो वायरल हो रहा है।वही भाजपा युवामोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू ने बताया कि यूथ कांग्रेस के लोगो का एक सूत्रीय कार्य केवल अवैध वसूली है चाहे खदान हो य हाइवे चालकों से हो,पूर्व में भी कूरुद के हाइवे मालिक को परेशान करने व अवैध उगाही करने थाने के बाहर हाइवे खड़ा करा दिया था जबकि सारे दस्तावेज व रॉयल्टी उसके गाड़ी में था जब उक्त विषय में थाने प्रभारी से बात किया गया उन्हें कोई जानकारी नही था,वही युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष बंसत साहू ने बताया कि हम युवामोर्चा मण्डल मगरलोड ने थाने प्रभारी से अवैध वसूली करने वाले यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किये है और तीन दिवस के अंदर एफआईआर दर्ज हो, नही होने पर थाने घेराव किया जायेगा, जिनकी जिम्मेदार पुलिस प्रसासन होगा, उक्त शिकायत पत्र देने मण्डल महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू, मण्डल उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, नगर युवामोर्चा अध्यक्ष नारायण साहू, गुलशन साहू, कार्यलय प्रभारी, गुलशन साहू कार्यकरिणी, तामेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी, योगेश सिन्हा, हेमत साहू सहित युवामोर्चा साथी मौजूद रहे।