ट्रक की बैटरी व डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार ।

बालोद :- हाशिम कुरैशी

बालोद :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुखचैन बागडे पिता भीखम बागडे उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 कोण्डे पाचर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.01.2022 को अपने ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए. एफ 7680 को गिवाली से माल खाली कर अपने घर के पास कोण्डेपावर हाउस के किनारे रात्रि 11.00 बजे खड़ा कर अपने पर सोने के लिये चला गया था दिनांक 05.01.2023 को सुबह 09.00 बजे वापस अपने ट्रक के पास आकर देखा तो ट्रक में लगा इमरान कंपनी का बैटरी कीमती 12,000 रूपये एवं 150 लीटर डीजल कीमती 14,400 रूपये नहीं था जिसकी रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध चारा 379 भादवि0 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बालौद जितेन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश कुमार राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार के के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीमा यादव द्वारा अलग अलग टीम गठित कर आरोपीयो की पतासाजी किया गया, पता तलाश दौरान आरोपी अजय कुमार धनकर पिता नरेश कुमार धनकर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क० 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से ट्रक वाहन का एक नग इमरान कंपनी का बैटरी कीमती 12,000 रूपये एवं अपचारी बालक (नाबालिग के कब्जे से दो जरकीन में भरा कुल 15 लीटर डीजल कीमती 1440 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी अजय कुमार धनकर को दिनांक 08.01.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया तथा अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग में निरुद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार मंडलेश, प्रदीप कुमार तिवारी, आरक्षक मनोज साहू, एसकुमार तारम, भुवन ध्रुव, गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपी:- 01. अजय कुमार धनकर पिता नरेश कुमार धनकर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड 2017 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद।

02. अपचारी बालक (नाबालिग

जप्त संपत्तिः- एक नग ट्रक का इमरान कंपनी का बैटरी कीमती 12,000 रूपये एवं दो जरकीन में भरा कुल 15 लीटर डीजल कीमती 1440 रूपये।