लोहे की पाइप चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

बालोद :- हाशिम कुरैशी

बालोद :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपेश जैन पिता गौतमचंद जैन उम्र 32 वर्ष साकिन आशा टाकीज के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05-06.01.2022 की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके दुकान मे रखे 40 नग लोहे के पाईप कीमती 26,000 रूपये को धोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध पारा 457, 380 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार राठौर तथा श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री कर्ण कुमार उ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव द्वारा अलग अलग टीम गठित कर आरोपीयो की पतासाजी किया गया, आरोपी पत्ता सलाम दौरान आरोपीगण 01. राजेश निषाद पिता गिरवारी निषाद उम्र 44 वर्ष, 02 गोपाल विश्वकर्मा पिता फुलसिंह विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष, 03. सुनीता बाई उर्फ कुमारी बाई पति संतोष भंडारी उम्र 38 वर्ष सभी साकिनान वार्ड कोण्डेपावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से क्रमशः 20, 06, 05 कुल 31 नग लोहे का पाईप जुमला कीमती 20,150 रूपये को जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 08.01-2023 को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी :- 01. राजेश निषाद पिता गिरधारी निषाद उम्र 44 वर्ष।

02. गोपाल विश्वकर्मा पिता फुलसिंह विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष।

03. सुनीता बाई उर्फ कुमारी बाई पति संतोष भंडारी उम्र 38 वर्ष सभी साकिनान वार्ड कोण्डेपावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद। जप्त संपत्ति 31 नग लोहे का पाईप कीमती 20,150 रुपये