*पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ किसानों ने फूंका पुतला*

 

*पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ किसानों ने फूंका पुतला*

राजिम। दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के समर्थन और पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ 23 फरवरी को फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड में अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा फिंगेश्वर ब्लॉक कमेटी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया।
अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा फिंगेश्वर ब्लॉक कमेटी के संयोजक रेखुराम साहू ने बताया कि केन्द्र सरकार की किसान, कृषि और उपभोक्ता विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली सीमाओं पर तीन महीने से किसानों का आंदोलन जारी है जहाँ छत्तीसगढ़ के भी किसान सिंघु बार्डर पर टेंट लगाकर लगातार आंदोलन के समर्थन में है। जो किसान दिल्ली नहीं जा पाये हैं वे लोग 23 फरवरी को जट्टा पगड़ी संभाल किसान आंदोलन के नेता व सरदार भगत सिंह के चाचा सरदार अजित सिंह के जन्मदिन को किसान सम्मान आंदोलन के रूप में मनाये। साथ ही लगातार पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी के कारण आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि हो रही है जिसे केंद्र सरकार नियंत्रित करने में असफल साबित हुआ उसके खिलाफ केन्द्र सरकार का पुतला फूंक विरोध किये हैं।

धरना सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू ने कहा कि बहुत हो गई पेट्रोल डीजल की दाम अब की बार मोदी सरकार कहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दाम कम होने के बावजूद भारत मे पेट्रोल डीजल की दामों को नियंत्रित करने में असफल साबित हुई है और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का यह कहना कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती दामों को नियंत्रित करना सरकार की बस में नहीं है। ऐसे अक्षम सरकार में तब तो पेट्रोलियम मंत्रालय की कोई आवश्यकता ही नहीं है। साथ ही वित्तमंत्री की बातों से यह साबित हो गई है कि सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून लागू हो जाने से कॉरपोरेट घरानों द्वारा ही खाद्यान्न की कीमतें तय किये जायेंगे को आम उपभोक्ताओं के सामने बनावटी खाद्य संकट पैदा करेगा। इसलिए सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि हर स्तर पर किसानों के जारी आंदोलन के साथ एकजुटता कायम की जाए।
कार्यक्रम में ललित कुमार, कोमन ध्रुव, चम्मन यादव, तुलसी साहू, मयाराम, केशव निषाद, पदुमराम, खेलावन ध्रुव, नंदू ध्रुव, दीपकराज, नरेश कुमार, चुम्मनलाल साहू, ओमप्रकाश, दीपेश कुमार, तरुण यादव, तेजकुमार आदि उपस्थित रहे।