जिसके घर और नगर में होगी हरियाली उसके घर पर रहेगी हमेशा खुशहाली

जिसके घर और नगर में होगी हरियाली उसके घर पर रहेगी हमेशा खुशहाली

घर घर पौधा,हर घर पौधा अभियान का नगर में हुआ आगाज

छूरा::नगर पंचायत छूरा स्थित बस स्टैंड में आज गुरुवार को नगर के समाज सेवी संस्था द्वारा घर घर पौधा हर घर पौधा महाअभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छूरा, विशेष अतिथि खोमन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छूरा,यशपेन्द्र शाह राजकुमार राजमहल छूरा,नथमल शर्मा वरिष्ठ नागरिक छूरा, नीलकण्ठ ठाकुर नेता सर्व आदिवासी समाज व जनपद सदस्य,लेखराम ध्रुवा अध्यक्ष सरपंच संघ छूरा, गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष छूरा,रिंकू सचदेव उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरा, धर्मेंद्र दीक्षित वरिष्ठ नागरिक छुरा, जनार्दन चन्द्राकर समाज प्रमुख के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने हेतु जनता को जागरूक करना है।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड में शीतल पेयजल प्याऊ घर खोला गया है जिसका उद्घाटन जनपतिनिधियो द्वारा फीता काटकर किया गया।इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष ने कहा कि बहुत ही अच्छा कार्यक्रम का आयोजन नगर के समाजसेवी संस्था द्वारा यहा आयोजित किया गया है जिसमे पर्यावरण को कैसे सन्तुलित रखा जाए यह काम एक अकेले का नही है इस कार्य को हम सबको मिलकर करना है ताकि आगे पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण बना रहे इसके लिए पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है।सभा को सम्बोधित करते हुए गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष छूरा ने कहा कि घर घर पौधा हर घर पौधा बहुत ही अच्छा सोच को अभियान के माध्यम से हमरे बीच मे लाये है इस अभियान के पूरे टीम को मैं बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाए देता हूं बहुत ही बढ़िया और सफल आयोजन किये हो ये बहुत ही अच्छा सोच है और ऐसे सोच अगर हर गाँव के युवाओं में होजज जाये तो हमारे देश की रूप रेखा बदल जायेगा।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज नेता व जनपद सदस्य नीलकण्ठ ठाकुर ने कहा कि पेड़ पौधे जहां जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं वही खाद्य जल आहार श्रृंखला को आगे बढ़ाने में पक्षियों का भी बड़ा योगदान होता है पेड़ पौधे की कमी से ऑक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम भूमिका अदा करते हैं इसलिए हमें बेवजह पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए साथ ही खाली जमीन पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवकों द्वारा फलदार पौधों का भी वितरण करने के साथ क्षेत्र के किसान,वरिष्ठ नागरिक , महिला कमांडो के साथ क्षेत्र के पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह व श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल द्वारा किया गया। इस मौके पर इस संतुरामध्रुव सरपंच, देव कुमार सरपंच, मेवाराम उपसरपंच, उमेंद्र सॉरी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष शेख आलम जब्बार खान मनोज पटेल बलराम चंद्राकर शीतल ध्रुव अखिलेश पांडे ओमान चंद्राकर सेवन चंद्राकर हेमंत रूप भारत सेना अर्जुन धनंजय सिन्हा पोखन ठाकुर पुनीत ठाकुर भूपेंद्र सिंह संतराम कंवर शंकर यादव इंदुमती उर्मिला खोमेश्वर शिव ठाकुर दिलीप कुमार चंद्रभूषण निषाद देव नारायण यादव मितेश सोनी का विशेष सहयोग रहा आभार प्रदर्शन बलराम चंद्राकर बलराम कृषि केंद्र के संचालक द्वारा किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।