वरदान का दुरूपयोग व्यक्ति के लिए अभिशाप बन जाता है:- पं.दिनेश्वर…

राजिम:- सप्तदिवसिय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के सातवें दिवस में रुक्मिणी विवाह एवम प्रद्युम्न जन्म के साथ साथ बाणासुर की कथा पर चर्चा करते हुए कहा कि,वरदान का उपयोग परहित के लिए होना चाहिये यदि ईश्वर से मिले वरदान का हम दुरुपयोग करेंगे तो वह हमारे लिए अभिशाप बन जाता है।बाणासुर का वरदान अनसोचे चिंतन के लिए उनके लिए ही अभिशाप बन गया।आज सातवें दिवस दर्शकों से खचाखच भरी हुई भागवत सभा मे श्रीकृष्ण रूखमणी का भव्य विवाह हुआ, जिसमे सभी श्रोताओं ने जमकर भगवान श्री कृष्ण के विवाह का आनन्द लिया।संध्याकालीन कार्यक्रम के तहत अंचल के ख्यातिप्राप्त मानस मण्डली श्री तुलसी के राम मानस परिवार राजिम की भव्य एवम गरिमामय प्रस्तुति ने लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।ग्राम अरण्ड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवम सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री बैसाखू राम साहू जी के निज निवास पर आयोजित इस महायज्ञ में ज्ञान ,भक्ति एवम वैराग्य की अविरल धारा बह रही है जिसमे गोता लगाने के लिये ग्राम अरण्ड सहित आसपास के ग्राम दूतकैंया, परसदा,बकली,बासीन, राँवड,धमनी ,किरवई, बरभाठा, पितइबन्द, राजिम,नवापारा, एवम फिंगेश्वर से हजारों श्रद्धालुगण सत्संग लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बना रहे है, आज के इस कार्यक्रम में श्रवण कुमार साहू, दूतकैंया, पुरुषोत्तम साहू किरवई, चटोद से श्री बी आर साहू,गांजर से नारायण साहू, धमनी से बिष्णु राम,भैंसातरा से लीलाराम साहू, परसदा से अवधराम साहू, शत्रुघ्न साहू, सड़गोड़ से नारद सिन्हा, सोरिद से सिन्हा गुरुजी, रक्षा से रामा साहू, बेलर से दुष्यंत साहू,खपरी पारा से श्रीमती लोकिन साहू, श्यामनगर से नेतराम साहू, घोघरा से गंगा बाई,बासीन से संतोषी पुर्रे, नयापारा से प्रेम सिन्हा,अरण्ड से रामावतार साहू, चंदूलाल साहू, उधोराम साहू, रामानुज, नारद साहू, रामबगस, हसदा से साधुराम साहू, कुरूद से तेवाराम साहू, श्यामनगर से एनलाल साहू, परसूली से प्रदीप साहू, बरभाठा से पूरन साहू, जामगांव से लीलाराम साहू, बेलटुकरी से द्वारका साहू, सामाजिक कार्यकर्ता मिजून साहू, एवम कुंजबिहारी साहू, दौलत साहू,कनेकेरा से चंदूलाल साहू सहित ग्राम अरंड के समस्त धर्मप्रेमी नरनारी उपस्थित रहे।

 

समाचार विज्ञापन हेतु संपर्क करें खबर गंगा प्रधान संपादक अजय कुमार देवांगन मोबाइल नंबर 80 85 27 69 93 पल-पल की हर पल की खबर के लिए अपना खबर गंगा में पढ़िए।

राजिम गरियाबंद से प्रकाशित सप्ताहिक खबर गंगा वेब चैनल में पढ़ें है धार्मिक राजनीतिक साहित्यिक व अन्य समाचार पल-पल की खबर।