नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यादायनी माँ सरस्वती के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजिम। धर्म नगरी राजिम में आज नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यादायनी माँ सरस्वती के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह गरिमामय आयोजन उत्साही एवं ऊर्जावान धर्म-प्रेमी नवयुवकों एवं युवा साथियों द्वारा सुबह साढ़े दस बजे ब्राह्मण गुडी़ चौक राजिम में किया गया। विद्यादायनी माँ सरस्वती का विधिवत पूजन पंडित अरविन्द शर्मा द्वारा किया गया। तत्पश्चात् समस्त उपस्थितजनों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प चढ़ाए गए।
उक्त अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं मंच के संस्थापक सागर शर्मा के साथ अशोक शर्मा ,अरविन्द शर्मा ,जीत्तू यादव, हेमन्त शर्मा, सपन शर्मा, सौरभ पान्डेय, विनीत दूबे, कमल सोनकर, रघुनाथ देवांगन, ओंकार यदु, लोकेश्वर यादव, जीत्तू सोनकर, योगेश पटेल, विकास निषाद, भरत पटेल, ओमेन्द्र नाग, सुयश पालकर, साहिल निषाद, अभय सोनकर, संजय सोनकर, कुशल धीवर, डिपेश कुर्रे, दुष्यंत धृतलहरे, कमलेश पटेल, महेश सोनकर, आयुष शर्मा , सुमीत सेन, नितिन देवानी, मयंक तंबोली, सोनू धीवर, काव्यांश यादव, सारांश शर्मा , अभय शर्मा , सुजल सिन्हा, सनत देवांगन, महेश, राकेश, सचिन, मनीष पटेल , नारायण, ओम, प्रमोद धृतलहरे, चिटू देवांगन, पंकज साहू, मोना शर्मा, त्रिवेणी नाग आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व भी नवचेतना युवा मंच राजिम द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गणेशोत्सव एवं नवरात्र दुर्गोत्सव के समय नशामुक्ति अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, व विभिन्न अभियान नगर में जनजागृति हेतु चलाया गया था। मंच के संस्थापक सागर शर्मा ने बताया कि नवचेतना युवा मंच द्वारा समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती रहेंगी, जिसके माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सकारात्मक संदेश प्रेषित हो तथा भावी पीढ़ी में सामाजिक चेतना विकसित हो।
