हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति रजनी पहुंची कांकेर , किया निरीक्षण…

आशीष परिहार । कांकेर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति रजनी दुबे जिले के प्रवास में रही । इस दौरान उनके द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का निरीक्षण किया गया , उसके बाद जिला अधिवक्ता संघ कांकेर के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागण द्वारा उनका न्यायालय भवन के अधिवक्ता कक्ष में आत्मीय स्वागत किया गया । उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति रजनी दुबे ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछला साल कोरोना काल अधिवक्ता साथियों के लिए बड़ा कठिनाईयों भरा समय रहा , इस काल में आप लोगों ने जो संघर्ष किया है उसके लिए आप साधुवाद के पात्र है । जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अधिवक्ताओं के बार रूम के लिए भूमि आवंटन की मांग किए जाने के संबंध में उन्होने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अनुमोदन कराकर प्रस्ताव भेजने पर भूमि आवंटन प्रक्रिया पर जल्द से जल्द पहल की जाएगी , इसी कड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएल कटकवार ने अपने संबोधन में कहा कि बार एवं बेंच में सामंजस्य स्थापित होने से कार्य की गतिशीलता से पक्षकारों को लाभ मिल रहा है । जिला अधिवक्ता संघ के इस कार्यक्रम का संचालन ईश्वर लाल साहू एवं आमार देवेन्द्र जैन अधिवक्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर एडीजे भानुप्रतापपुर संगीता नवीन तिवारी , सीजेएम चित्रलेखा सोनवानी , पूर्व अध्यक्ष केडी मिश्रा , जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश भदौरिया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनेश यादव , कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति शीला सोनी , कोषाध्यक्ष अधिश्वर नेताम , सह सचिव डाकेश्वर सोनी , पूर्व अध्यक्ष बीएस ठाकुर सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।