
आशीष परिहार। कांकेर। खाद्य विभाग , नापतौल , खाद्य सुरक्षा और नगर पंचायत पखांजूर के अधिकारियों की टीम द्वारा आज पखांजूर के होटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, तथा होटलों में आवश्यक वस्तुओं का दुरूपयोग पाए जाने पर घरेलू सिलेंडर , भट्ठा , चुल्हा रेगूलेटर , पाईप , नीला करोसीन , तराज , नमकीन कोलड्रिंक्स इत्यादि जप्त किया गया एवं 6200 रुपए अर्थदण्ड लगाया गया। खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले में होटल ढाबा इत्यादि का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है । इसी तारतम्य में शनिवार 13 फ़रवरी को खाद्य विभाग नापतौल खाद्य सुरक्षा एवं नगर पंचायत पखांजूर के अधिकारियों की टीम द्वारा पखांजुर के द्वारा पुराना बाजार के बजरंग स्वीट्स से खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए हुए 1 नग सिलेण्डर रेगुलेटर पाईप व 1 नग भट्टा सिंगल बर्नल को जप्त किया गया, नगर पंचायत द्वारा 200 रुपए का अर्थदण्ड लिया गया, नापतौल विभाग द्वारा 10 पैकेट नमकीन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक्सपायरी डेट बाला 24 बोतल कोल्ड्रिंक 750एमएल जप्त किया गया । पुराना बाजार के हरिचंद बीरयानी सेंटर से खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 1 का सिलेण्डर रेगुलेटर पाईप 2 नग भट्टा सिंगल बर्नल वाला नगर पंचायत द्वारा 1 हजार रुपए का अर्थदंड लिया गया व खाद्य सुरक्षा विमाठा द्वारा एक्सपायरी डेट वाला 11 बोतल कोलड्रिक 125 लीटर जप्त किया गया । पुराना बाजार के राधा मिष्ठान भंडार से नगर पंचायत द्वारा हजार रुपए का अर्थदण्ड व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक्सपायरी डेट वाला 10 बोतल कोलड्रिंक 25 लीटर जप्त किया गया । नया बाजार के शाहा स्वीट्स से खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 नग सिलेण्डर , रेगुलेटर पाईप भट्ठा सिंगल बर्नर वाला 1 नग व नगर पंचायत द्वारा 500 रुपए का अर्थदण्ड लिया गया । नया बाजार के रतन स्वीट्स से नगर पंचायत द्वारा 1 हजार रुपए अर्थदण्ड व नाप तौल विभाग द्वारा 1 मैनुअल काटा उपकरण जप्त किया गया । कन्हाई मोजनायल से नगर पंचायत द्वारा 500 रुपए का अर्थदण्ड लिया गया । शाहा होटल से नगर पंचायत द्वारा 500 रुपए का अर्थदण्ड लिया गया । प्रशांत मिष्ठान से नगर पंचायत द्वारा 500 रुपए का अर्थदण्ड लिया गया ।

खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार चलती रहेगी और सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि सरकार के नियमों का पालन करते हुए अपनी दुकानों का संचालन करें , अन्यथा आने वाले समय पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
