पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के कार्यकारणी का हुआ गठन

 

पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के कार्यकारणी का हुआ गठन

राजिम। पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के प्रधान संरक्षक अमितेष शुक्ल विधायक  राजिम के निर्देशानुसार वरिष्ठ साहित्यकार काशीपुरी कुंदन को पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। इसी क्रम में समिति के कार्यकारणी के गठन हेतु कल दोपहर 3 बजे पंडित रामबिशाल पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजिम में बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से की गई, तत्पश्चात उपस्थितिगणों का स्वागत किया गया। उसके पश्चात् समिति के वरिष्ठ संरक्षक ताराचंद मेघवानी, संरक्षक विक्रम मेघवानी तथा संयोजक शरद शर्मा की उपस्थिति में समिति के अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन द्वारा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।
समिति का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष दुबे, उपाध्यक्ष गिरीश राजानी, सचिव सागर शर्मा, सह सचिव इंद्रजीत यादव, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर साहू, सहभागी कोषाध्यक्ष नूतन लाल साहू, प्रवक्ता सुनील तिवारी एवं प्रहलाद गंधर्व, मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू एवं अजय देवांगन, प्रचार-प्रसार सचिव रामानंद साहू, संजय गोस्वामी एवं मनीष दुबे मनीष, संगठन सचिव तुलाराम साहू, संगठन मंत्री सालिक राम शर्मा सरसिज एवं रामनारायण साहू को मनोनीत किया गया।
समिति के साहित्कार सदस्य, रूपेन्द्र नाथ तिवारी, अशोक शर्मा, व्यास नारायाण चतुर्वेदी, संतोष सोनकर, मूलचंद मंयक, गणेश गुप्ता, सब्बीर अली, रमा भोसले, त्रिवेणी नाग, मुग्धा तिवारी एवं सुधा शर्मा को मनोनीत किया गया। समिति के मार्गदर्शक मंडल हेतु आनंद मतावले, अर्जुन नयय तिवारी, भागवत यदु, बिहारी लाल शर्मा, सोनू राम साहू, अशोक श्रीवास्तव, कालू राम ध्रुव, तथा भूपेन्द्र पाण्डेय को मनोनीत किया गया।
समिति का संचालक सागर शर्मा, अशोक शर्मा, मुकुंद पालकर, संतोष सोनकर तथा तुषार शर्मा को मनोनीत किया गया। समिति के संपादक मंडल के लिए काशीपुरी कुंदन, संजीव दुबे, सुधा शर्मा, सागर शर्मा, नूतन लाल साहू, मनीष दुबे मनीष, संतोष मंडल, जितेन्द्र सुकुमार को मनोनीत किया गया। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सदस्य भाव सिंह साहू, रूपेश साहू, रेखा राजू सोनकर, रेखा कुलेश्वर साहू, राजेन्द्र गुप्ता, विकास तिवारी, सुरेश बंजारे, टीकम सेन, बैसाखू राम साहू तथा प्रकाश साहू, जालम सिंह साहू, नवीश अली, खोरबहारा राम साहू, पद्मा दुबे, प्रीति पाण्डेय, मनीषा शर्मा, गायत्री साहू, मंजू निषाद, सरिता यदु, तारा गंधर्व को मनोनीत किया गया।
समिति के कार्यकारी के गठन के पश्चात अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा क्षेत्र में साहित्य के उन्नयन हेतु गंभीर चर्चाएँ की गई तथा भावी योजनाएँ बनाई गईं।