पुलिस विभाग का समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण*

 

*पुलिस विभाग का समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण*                                                         राजिम। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर एवं आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा गरियाबंद पुलिस की समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस विभाग में ड्यूटी करते हुए विशेष कार्य करने वाले एवं जिले के कोरोना वॉरियर्स, यातायात, नक्सल उन्मूलन में अच्छा कार्य करने वाले 72 अधिकारी /कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।
उक्त कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के  चंद्रकांत वर्मा जिला पंचायत सीईओ जिला गरियाबंद, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, राजिम एसडीएम जी डी वाहिले, उमेश राय रक्षित निरीक्षक जिला गरियाबंद एवं समस्त थाना प्रभारी जिला गरियाबंद के साथ पुरस्कृत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।