राजिम कन्या शाला में आयोजित

*त्रिदिवसीय फ्री बीइंग मी वर्कशाप (कार्यशाला) सम्पन्न राजिम ‌। भारत स्काउट्स एंव गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल तांडे के मार्ग दर्शन में राज्य स्तर के 3 दिवसीय फ्री बीइंग मी कार्यशाला शा.कन्या उ.मा.शा.राजिम में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2021 तक त्रिदिवसीय फ्री बीइंग मी वर्कशाप (कार्यशाला) का आयोजन किया गया।जिसमें 10 से 18 वर्ष के बच्चों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है जिसे दूर करने के लिए फ्री बीइंग मी का यह अभियान वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट (wagggs)के द्वारा शुरू किया गया।इस अभियान को डग कंपनी द्वारा स्पांसर किया जाता है।फ्री बीइंग मी का वास्तविक जीवन पर आधारित,स्कील,डेवलपमेंट महत्त्व के साथ साथ मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अपने आपको जिम्मेदार नागरिक बना सके। इस कार्यक्रम में रोमन लाल साहू स्काउट गाइड जिला सचिव गरियाबंद ,आशीष साहू डी ओ सी स्काउट एवं सीमा साहू डी ओ सी गाइड के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर पुष्पा साहू जनपद अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड संघ जिला गरियाबंद,डॉ करुणा मसीह राज्य संगठन आयुक्त छ ग,युवराज साहू प्राचार्य शा उ मा शा पांडुका के एस कंवर प्राचार्य कन्या शाला राजिम,के के यदु व्याख्याता, विवेक शर्मा एवं संतोष शर्मा व्याख्याता उपस्थित हुए। पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा कल के भविष्य है। युवाओ को मानवीय मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक कार्य करने के साथ साथ नैतिक उत्थान करने की प्रेरणा हमे स्काउट गाइड के माध्यम से मिलता है। करुणा मसीह राज्य संगठन आयुक्त ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।वह समाज मे रहकर जीविका निर्वाह करता है। हमें समाज मे ऐसे ऐसे लोगो की आवश्यकता है जो समाज को एक नई दिशा दे सके।मुख्य प्रशिक्षक भीषभ देव साहू ने बताया की स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के माध्यम से नैतिक मूल्यों पर बल दिया गया। आज के प्रशिक्षण शिविर में शिविर संचालक आशीष साहू मुख्य प्रशिक्षक भीषभ देव साहू डीओसी कोंडागांव,धर्मेंद्र ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल* *साहू,लुकेश्वर प्रधान,प्रेमलाल साहू क्वाटर मास्टर,सरिता कंवर,योगिता यादव,लेखराम साहू व स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।*