ग्राम पंचायत भंवरपुर में सूचना के अधिकार की उड़ाई जा रही धज्जियां

ग्राम पंचायत भंवरपुर में सूचना के अधिकार की उड़ाई जा रही धज्जियां

आनंद भोई महासमुंद।ग्राम पंचायत भंवरपुर में बीते वर्ष टेनसिंग खुटे द्वारा शौचालय एंव प्रधानमंत्री आवास योजना के संबधं में जन सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी गई थी जो की आज पर्यंत तक जानकारी नहीं मिल गयी।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत भंवरपुर में शौचालय एंव आवास योजना में भारी फर्जी वाड़ा हुआ है जिसकी सच्चाई जानने टेनसिंग खुटे ने वर्ष 2020 में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगनी चाही जिसके एवज में जनसूचना अधिकारी सचिव देवधर चौहान ने टेनसिंग को दिए समय मे पंचायत बुलाकर जो जानकारी लेनी है यही से जानकारी लेलो आपको जानकारी बाहर ले जानी की जरूरत नहीं है ऐसा कहकर सचिव देवधर चौहान ने अपना पल्ला झाड़ लिया। दिनांक 06 मार्च 2020 को अपीलार्थी को जनपद में उपस्थित होने कहा गया पर वहां भी जनसूचना अधिकारी ने अपना पल्ला झाड़ लिया। पंचायत सचिव द्वारा  जानकारी न देने से कहीं न कहीं एक बहुत बड़े भ्र्ष्टाचार की बू आ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि  विगत 11-12 वर्षों से भंवरपुर पंचायत में जमे हुए सचिव यहां अपनी बहुत ज्यादा शाख बना चुके है जिन्हें शायद किसी नियम कानून का डर नही है।