तुमगाव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ,आपत्ति जनक समान बरामद ,6 लोग गिरफ्तार

*तुमगाव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ आपत्ति जनक समान बरामद 6 लोग गिरफ्तार*
*महासमुंद -* तुमगांव पुलिस ने ओवर ब्रिज के पास एक मकान में दबिश देकर दो युवक 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिस घर में दबिश दी गई वहां 10 कार्टून आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने बड़े स्तर पर यह रैकेट चलाया जा रहा था गिरफ्तार महिलाओं में से 3 महिला तुमगांव की रहने वाली है जबकि एक महिला अहिवारा निवासी है पकड़े गए दोनों युवक रामप्रकाश पांडेय और सूर्य प्रकाश शर्मा यूपी के फैजाबाद के रहने वाले हैं लेकिन अभी वर्तमान में पिथौरा में रह रहे हैं पुलिस को सूचना मिली थी कि तुमगांव के एक सूने मकान में बड़े स्तर पर देह व्यापार चलाया जा रहा है सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिस घर में देह व्यापार चलाया जा रहा था वहां से पुलिस ने 10 कार्टून आपत्तिजनक सामान बरामद किया है पूरी कार्यवाही तुमगांव पुलिस ने की है सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैं इससे पहले भी तुमगांव में सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस कर चुके हैं बावजूद इसके रैकेट तेजी से फल फूल रही है करीब एक डेढ़ महीने पहले भी पुलिस ने मौके पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था पुलिस को एन एच 53 ओवरब्रिज के पास होटल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था इन लोगों में कानून का डर खत्म हो चुका है इसी वजह से आम लोगों में शासन प्रशासन से विश्वास उठ गया है लोगों के बीच कई प्रकार से प्रश्न उठ रहे हैं आखिर इन लोगों के उपर कानून का भय क्यों नहीं हो रहा है कारण क्या है यह आम लोगों के बीच चर्चा परिचर्चा चल रहा है क्या कोई राजनीतिक दबाव है या फिर कानून का भय खत्म हो गया पुलिस प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है आखिर कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी के नियंत्रण से बाहर कैसे क्यों ये लोग पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं इतनी हिम्मत कैसे कर रहे हैं यह आम जनता के बीच बहुत बड़ा सवाल उठ रहे हैं