बजट पर साँसद मोहन मंडावी की त्वरित टिप्पणी। ● भारतीय बजट नागरिक के जीवन मे गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने की दिशा में ऐतेहासिक कदम।

आशीष परिहार कांकेर

 

बजट पर साँसद मोहन मंडावी की त्वरित टिप्पणी।

 

● भारतीय बजट नागरिक के जीवन मे गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने की दिशा में ऐतेहासिक कदम।

कांकेर – काँकेर लोकसभा क्षेत्र के साँसद मोहन मंडावी ने जब इस समय वे दिल्ली बजट सत्र में उपस्थित है। दूरभाष से निज कार्यालय में काँकेर साँसद ने प्रस्तुत आम बजट को भारत के प्रत्येक नागरिक के जीवन मे गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने वाला बजट कहा है।वैश्विक महामारी की इस घड़ी मे भी यह आम बजट समग्र विकास हेतु संकल्पित है जनता के विकास के लिए यह आम बजट बड़ा बदलाव लाने की दिशा में ठोस कदम है।आम बजट में आवास,स्वछता,जल,पर्यावरण ,शिक्षा, उद्योग,जल संरक्षण, गरीबी उन्मूलन,गाँव, किसान,आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना एवं कई मायनों में साहसिक है इस बार का बजट। वही विपक्ष की सोच ही संक्रमित हो गई है।विपक्ष अब सिर्फ और सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है इतिहास गवाह है कि सच्चाई से मुँह मोड़कर कभी कोई नेता बड़ा कद हासिल नही कर सकता है।विपक्ष लूक ईस्ट पालिसी के पक्षधर रहे है वही मोदी सरकार एक्ट ईस्ट पालिसी के तहत कार्य कर रही है ।भारत अब मोदी जी के नेतृत्व में आत्म निर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाता दिख रहा है।