शहीद वीर सपूत अजय शर्मा की वीरता और शहादत को याद कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर धमनी मे दिया गया श्रद्धांजलि
थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम धमनी में जन्मे वीर सपूत अजय शर्मा जी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके गृह ग्राम धमनी एवं शिक्षा ग्रहण किए हायर सेकेंडरी स्कूल किरवाई में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रतिमा चित्र में माल्यार्पण कर उनकी शहादत व वीरता को याद करते हुए पूजा अर्चना किया गया इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल किरवई संस्था के प्राचार्य व शिक्षक शिक्षिका एवं ग्राम धमनी में उनके परिजन तथा ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहादत अजय शर्मा के वीरता को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया थाना राजिम के सहायक उपनिरीक्षक गोपाल साहू एवं स्टाफ के द्वारा कार्य संपन्न किया गया
बता दे उक्त वीर जवान जिला कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2008 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे
