दिशांत ठक्कर/गरियाबंद। आयुष विभाग द्वारा जिले के मैनपुर विकासखण्ड में द्वितीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 जनवरी को ग्राम कुल्हाड़ीघाट में किया जायेगा। शिविर प्रभारी आयुष स्वास्थ्य शिविर निर्देशिका के अनुसार व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार एवं विशेष रूप से कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी, साथ ही अन्य बिमारियों के बचाव और उपचार के लिए जानकारी दी जायेगी।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. निकिता ध्रुव ने बताया कि शिविर में सोशल डिस्टेसिंग, दो गज दूरी, मास्क का उपयोग करते हुए शिविर स्थल पर सेनेटाईज उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगाई जायेगी।
