मुकेश कश्यप@कुरुद:-“स्वच्छता मेरी नैतिक जिम्मेदारी” के पांचवे दिन आज नगर के जनप्रतिनिधियों ने वार्ड नम्बर 14 मे गार्डन का निरीक्षण करते हुए यहाँ की साफ-सफाई की गई।सभी ने गार्डन में लगाये गए समस्त वृक्षो में पानी देते हुए आसपास के परिसर की साफ-सफाई की।अपने आज के सन्देश में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता हमे इन उद्यानों में ही मिलती है।अतः हमें यहां हमेशा साफ-सफाई बनाई रखनी चाहिए।पेड़-पौधो को नुकसान नही पहुंचाना चाहिए।वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। सभापति मनीष साहू ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत अगले पड़ाव में शुक्रवार को प्रातः 08 बजे छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर वार्ड क्रमांक 15 कुरूद में स्थित डा. अब्दुल कलाम गार्डन की सफाई व पौधे के रखरखाव व सुरक्षा हेतु अभियान चलाया जाएगा,साथ ही डा. अब्दुल कलाम जी की प्रतिमा व आसपास की सफाई की जाएगी।

आज के अभियान में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,सभापति मनीष साहू,राहुल गांधी विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद साहू,सभापति रोशन जांगड़े,सभापति डुमेश साहू,एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि बसन्त साहू, टिकेश्वर ध्रुव,ऐश्वर्य साहू ,उमेश साहू ,श्रवण साहू ,चिन्ता लहरे आकाश साहनी, कृष्णा पटेल आदि उपस्थित थे।
