बिलासपुर. आज की बैठक में 26 जनवरी को दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में बिलासपुर में किसान ट्रेक्टर ट्राली गणतंत्र परेड झाकी रैली दोप 1 बजे से नेहरू चौक से सदर बाजार गांधी चौक दयाल बन्द, भगत सिंह चौक, पावर हाऊस, तोरवा थाना, भारत माता स्कूल, गिरजा चौक तार बाहर चौक, अग्रसेन चौक मंदिर चौक होते हुए पुनः नेहरू चौक पहुंच कर सभा के बाद संपन्न होगी।
आज के बैठक में ट्रेक्टर ट्राली गणतंत्र परेड झाकी रैली को सफल बनाने हेतु समिति गठित कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक में किसान आंदोलन के संयोजक श्याम मूरत कौशिक, एटक नेता पवन शर्मा, हम भारत के संयोजक, एड सलीम काजी, डॉ अशोक शीरोते, महिला नेत्री श्रीमती आशा सुबोध, जिला योजना समिति के सदस्य एवम् मंगला पार्षद श्याम पटेल, पूर्व सरपंच अंबिका कौशिक, किसान नेता नंद कश्यप,आनंद मिश्रा, एड काम. लखन सिंह,किसान नेता अजय सिंह ठाकुर, आप पार्टी के नेता नागेश्वर मिश्र, महिला सशक्ती मंच की जिलाध्यक्ष पूजा प्रजापति, महामंत्री विजय लता सोनी, ओबीसी नेता अजय राय उपस्थित थे।

आज के धरना प्रदर्शन में शिव सारथी, प्रियंका शुक्ला, जय कुमार केशरी,क्रांति साहू, रमेश बैगा, प्रमोद नवरंग, भोला साहू , रजनी परिहार, शोभना ध्रुव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
